जनतंत्र डेस्क: Diwali Week 2021: हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 अक्टूबर यानि गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहते है, जिसे पुष्य नक्षत्र कहते है। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना गया है। मान्यता जाता है कि इस नक्षत्र की पूजा देवता भी करते हैं। पुष्य नक्षत्र जब गुरुवार के दिन पड़ता है तो इसे गुरु पुष्य नक्षत्र भी कहा जाता है।
28 अक्टूबर को 677 साल बाद बन रहा महा योग
वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और गुरु विशाल ग्रह है। शनि न्याय के कारक हैं, इसके आलावा गुरु को देवताओं का गुरु माना जाता है। जिसमें विवाह, शुभ कार्य, प्रोपर्टी, उच्च पद, बड़े व्यापार, उच्च शिक्षा आदि का कारक भी माना गया है। इन सब की विशेष बात ये है कि 28 अक्टूबर को 677 साल बाद मकर राशि में गुरु और शनि की युति देखने को मिल रही है। पंचांग के अनुसार इससे पहले ऐसी स्थिति 5 नवंबर 1344 को देखने को मिली थी। इस दिन खरीदारी करना काफ़ी शुभ भी माना जाता है।
यह भी पढ़े:-Ahoi Ashtami 2021: जानिए अहोई अष्टमी व्रत की पूजा विधि, व्रत नियम और शुभ मुहूर्त
दिवाली पर बना इंद्र महा योग
शास्त्रों के मुताबिक, पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर को शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इसमें धातु आदि से जुड़ी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को शुक्ल योग बन रहा है। जिसमें लकड़ी से जुड़ी वस्तुएं खरीद सकते हैं। 31 अक्टूबर को ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। इसमें आप कम्प्यूटर, मशीन, गैजेट्स आदि की खरीदी कर सकते हैं। दीवाली के शुरूआती दिन यानि 1 नवंबर को इंद्र योग बना हुआ है। इसमें आप इलेक्ट्रॉनिक चीज़े यानि टीवी, पंखा आदि खरीद सकते हैं। वही धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर 2 नवंबर को त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसमें भी कार, बाइक आदि खरीद सकते हैं। 3 नवंबर को सर्वार्थसिद्धि योग है, इसमें बर्तन, घर को सुदंर बनाने की चीजों को खरीद सकते हैं। 4 नवंबर को दिवाली है. इसदिन तुला राशि में चार ग्रहों की युति रहेगी. इस दिन प्रीति योग बना हुआ है. इस दिन गोल्ड, भूमि, भवन आदि ले सकते हैं ।
Kedarnath Yatra Weather Update | Kedarnath Yatra Today Latest Update | Chardham Yatra Today Update