नई दिल्ली: Agni-V Missile: आज हिदुस्तान के लिए बेहद ही खास दिन है। अग्नि-5 मिसाइल के लॉन्च से भारत के दुश्मनों के होश उड़ गए हैं। मिसाइल की गूंज ने आज भारत के कई दुश्मनों की नींद उड़ा दी है। पांच हजार किमी से अधिक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का पहला यूजर ट्रायल आज हो सकता है। हालांकि डीआरडीओ अबतक परमाणु मिसाइल अग्नि-5 के सात परीक्षण कर चुका है। लेकिन जंगी बेड़े में शामिल होने के बाद ये पहला परीक्षण है।
अग्नि-5 टेस्ट से घबराया ड्रैगन
बता दें, ये टेस्ट ओडिशा के तट से जब भारत अग्नि 5 उड़ान भरेगी तब इसके सफल होते ही भारत उन 8 चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनके पास अपनी परमाणु सक्षम मिसाइल है। वहीं ये टेस्ट ऐसे समय में होगा, जब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं और चीन भारत की इस टेस्ट पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल भारत के अग्नि 5 टेस्ट से चीन सहम गया है। ड्रैगन UNSC का प्रस्ताव देकर शांति और सुरक्षा की माला जप रहा है। लेकिन चीन शायद भूल रहा है कि भारत की परमाणु नीति हमले की नहीं बचाव की नीति है।
जानिए अग्नि 5 की खूबियों
- अग्नि 5 न्यूक्लियर हथियारों से लैस भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है
- इस मिसाइल की रेंज 6000 किलोमीटर है
- एक साथ डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
- स्पीड 24 मैक यानी आवाज की स्पीड से 24 गुना तेज
- कैनिस्टर तकनीक की वजह से आसानी से ट्रांसपोर्ट की जा सकती है
यह भी पढ़े:-PM Modi US Visit: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, काफिला रोक कर किया लोगों का धन्यवाद |
अब अंतरिक्ष में भी गूंजेगा भारत का नाम
अग्नि 5 सीरीज की ये 5वीं मिसाइल है और इसकी उड़ान ने हर बार देश को गौरवान्वित किया है। इस बार आसमान में भारत की मिट्टी की खूशबू भी महकेगी क्योंकि इसे डीआरडीओ ने तैयार किया है. टेस्ट सफल होने पर भारत भी अमेरिका, ब्रिटेन, रुस, फ्रांस, इजराइल, चीन और उत्तर कोरिया के साथ इस लिस्ट में शामिल हो जायेगा जिनके पास इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है।