आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है Easter Sunday
गुड फ्राइडे के ठीक तीन दिन बाद ईस्टर संडे (Easter Sunday) मनाया जाता है। बता दे कि ईस्टर संडे को प्रभु यीशु दोबारा जीवित हो उठे थे। आज के दिन ईसाई धर्म में प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने पर जश्न और उत्सव मनाया जाता है। वहीं कोरोना वायरस महामारी चलते लोग इस बार घरों में ही ईस्टर डे मना रहे हैं।
बता दे कि आज के दिन (Easter Sunday) गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। जहां प्रभु की महिमा का बखान किया जाता है। लोग एक दूसरे को प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की शुभकामनाएं देते हैं।
प्रभु ईसा मसीह को रोम सरकार द्वारा दर्दनाक मौत दी गई थी। उस दिन शुक्रवार (Good Friday) था। कहा जाता है उनकी मृत्यु के 3 दिन बाद संडे को वे दोबारा जीवित हो गए थे। तभी से उनकी शहादत वाले दिन गुड फ्राइडे और संडे को ईस्टर (Easter Sunday) संडे कहते है।
ईस्टर संडे (Easter Sunday) को अंडों का काफी महत्व होता है। बता दे ईसाई धर्म के लोग अंडों को सजा – संवार कर एक दूसरे को उपहार स्वरूप देते हैं। ऐसा मना जाता है कि जिस तरह अंडों से नया जीवन निकलता है उस तरह हर समय मनुष्य के जीवन में भी समय-समय पर नई खुशियां आती हैं। इसलिए दोस्तों और परिवारजनों में अंडे उपहार में देकर इस दिन खुशियां मनाते है।