जल्द रिलीज होनी वाली फिल्म 83 का फर्स्ट लुक लॉन्च
नई दिल्ली- अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छपाक के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं एक बार फिर दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद से लोग लगातार इस पर व्यूस शेयर कर रहे हैं।
दरसल कपिल देव की मोस्ट अवेटिड फिल्म 83 का फर्स्ट लुक दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर किया गया है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रॉमी देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। काफी समय से दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
भारत ने क्रिकेटर कपिल देव की कप्तानी के अंतर्गत 1983 में वर्ल्ड कप जीता था। इस पोस्टर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे की तरफ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है। दीपिका पादुकोण इस पोस्ट में शॉर्ट हेयर के साथ, हाई नेक टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह ऑफिशियल ब्लेजर में नजर आ रहे हैं।