Ganesh Visarjan 2020 : जानें गणपति विसर्जन
का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली – आज 1 सितंबर अनंत चतुर्दशी को देशभर में गणपति बप्पा का विसर्जन किया जा रहा है। बता दे कि 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की स्थापना की गई थी। ये त्योहार 10 दिन तक मनाया जाता है। और 11वें दिन गणेश जी को विदाई दी जाती है।
गणपति का विसर्जन भी उसी श्रद्धाभाव से करना चाहिए जिस श्रद्धाभाव से उनकी स्थापना की गई थी। बप्पा की विदाई का समय थोड़ा कष्टदाई होता है। लेकिन बप्पा से सच्चे मन से अगले बरस फिर आने की कामना करें। जो भी सच्चे मन से गणेश जी की आराधना करता है उसपर गणेश जी की विशेष कृपा होती है।
ऐसे करें गणेश जी का विसर्जन
अनंत चतुर्दशी की सुबह स्नान करने के बाद गणेश जी की पूजा करें और उनके प्रिय चीजों का भोग लगाएं। पूजा के दौरान गणेश मंत्र उच्चारण और गणेश आरती का पाठ करें। पूजा स्थल पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में गणेश विसर्जन करें। कोरोना काल में इस बार सामूहिक रूप से गणपति विसर्जन जलाशयों और समुन्द्र में नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में घर पर ही गणेश जी का विसर्जन करना उत्तम रहेगा।
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
सुबह 09:10 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक
दोपहर 15:32 बजे से शाम 17:07 बजे तक
रात्रि शाम 20:07 बजे से 21:32 बजे तक