नई दिल्ली : पूरी दुनिया में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के योगदान पर डूडल वीडियो समर्पित किया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है, बता दें कि गूगल के एनिमेटेड वीडियो में महिलाओं के योगदान को दिखाया गया है, महिला दिवस के मौके पर इस बार का थीम है I am Generation Equality: Realizing Women’s rights।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई
वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को सलाम किया है, और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, वहीं, आज आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के तहत आने वाली सभी इमारतों में महिलाओं का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, महिला दिवस पर ये पहली बार है जब देश की ऐतिहासिक इमारतों में महिलाओं की एंट्री मुफ्त रहेगी, बताते चलें कि इतिहास में पहली बार 1909 में अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया था, हालांकि, ये दिवस पहली बार 8 मार्च को नहीं मनाया गया था, पहली बार इसे अलग तरीके से मनाया गया था, लेकिन बाद में महिलाओं के सम्मान के लिए एक तारीख 8 मार्च तय कर दिया गया।
- महिला दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई
- कहा-नारी शक्ति को सैल्यूट
- महिला दिवस पर गूगल ने बनाया किया खास वीडियो
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महिलाओं को दी बधाई
- ऐतिहासिक इमारतों में महिलाओं की एंट्री होगी नि:शुल्क