जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: होली त्योंहार करीब है रंगो का ये उत्सव इस बार 17-18 मार्च को है। देशभर में होली फेस्टिवल मनाया जाएगा। होलिका दहन के बाद रंगो वाली होली खेली जाती है। वैसे तो यह त्योंहार दो दिन का होता है लेकिन भारत में एक शहर ऐसा भी है जहां 12 दिनों तक होली खेली जाती है। 12 दिनों के होली उत्सव को देखने दूर दूर से लोग आते हैं। तो आए बताते हैं भारत का कौन सा वो शहर है।
Holi 2022: कब है होली ? क्या है होलिका दहन का शुभ मुहुर्त, जानें योग और होलाष्टक का समय
राजस्थान के अजमेर में हिंदू तीर्थ स्थल पुष्कर में एक दो तीन नहीं बल्कि पूरे 12 दिन की होली मनाई जाती है। पुष्कर में भगवान ब्रह्मा का एकमात्र मंदिर स्थित है। यहां सालभर विदेशी पर्यटकों का भी आना-जाना लगा रहता है। यहां हर साल 12 दिन होली उत्सव मनाया जाता है। जो इस बार 7 मार्च से 18 मार्च तक मनाया जाएगा।
क्या है 12 दिन के होली उत्सव में खास
12 दिनों के होली उत्सव में संगीतमय प्रस्तुति, रंगारंग कार्यक्रम, राजस्थान का पारंपरिक नृत्य, चंग की थाप पर नृत्य का आयोजन होता है। इस महोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ देशी-विदेशी पर्यटक भी आते हैं। पुष्कर की होली विश्व प्रसिद्ध है। वहीं, पुष्कर में फेमस कपड़ा फाड़ होली भी खेली जाती है।
इस साल अगर आप होली किसी खास जगह मनाने का प्लान बना रहे हैं तो पुष्कर में 12 दिन के होली उत्सव में शामिल हो सकते हैं। यहां खूबसूरत घाट और दार्शनिक स्थल भी घूम सकते हैं।