जानिए आज कब से शुरु होगा Holika Dahan का मुहूर्त
आज सोमवार को देशभर में होलिका का दहन (Holika Dahan) किया जाएगा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को ये त्योहार मनाया जाता है। बता दे कि ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन लोगों द्वारा होलिका की पूजन कर शाम को होलिका दहन किया जाता है।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आज शाम 6.26 से शुरु होकर शाम 8.52 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त के बीच होलिका दहन (Holika Dahan) किया जा सकता है। बता दे कि लोगों द्वारा लकड़ियां इकट्ठा कर होलिका बनाई जाती है। होलिका दहन वाले दिन महिलाओं द्वारा होलिका की पूजा की जाती और शाम को शुभ मुहूर्त के समय होलिका दहन किया जाता है। जहां होलिका दहन में जौ और गेहूं डाले जाते है। कहा जाता है कि ऐसा करने से मान-सम्मान, पारिवारिक सुख और समृद्धि प्राप्ति होती है। वहीं इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक माना जाता है।
बता दे होलिका दहन (Holika Dahan) को लेकर एक कहानी काफी प्रचलीत है और वो ये कि दानवराज हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु की पूजा करता था। और ये बात हिरण्यकश्यप को बिलकुल नहीं पसंद थी। हिरण्यकश्यप ने पुत्र प्रहलाद को कई बार मना किया लेकिन प्रहलाद फिरभी भगवान विष्णु की पूजा करता था। वहीं हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को वरदान था की आग उसे जला नहीं सकती। जिसके चलते हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन को आदेश दिए कि वो प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठे, लेकिन जब ऐसा हुआ तो होलिका खुद जलकर भस्म हो गई। और भगवान विष्णु का पुत्र प्रहलाद बच गया। और तब से हर साल होलिका दहन का पर्व मनाया जाने लगा।