नई दिल्ली : वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सोमवार रात भारत (Indian Army) और चीन की सेना (China Army) के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर जहाँ भारतीय सेना द्वारा आधिकारिक बयान जारी कर, भारतीय सेना के एक अफसर व दो सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है, वही अब चीन ने दावा किया है कि भारतीय सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में पांच चीनी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 11 सैनिक घायल हुए हैं। भारतीय सेना ने दोनों पक्षों के नुकसान की बात कही है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई इस झड़प के बाद तनाव (India China Tension) बढ़ गया है।
India China Tension : चीन ने भारतीय सेना पर लगाए घुसपैठ के आरोप
गौरतलब है कि भारत और चीन सीमा पर चीनी सैनिकों का हमेशा आक्रामक रूख देखने को मिलता रहा है, लेकिन अब दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद चीन ने भारत पर अनर्गल आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। चीन का कहना है कि भारतीय सेना ने घुसपैठ कर चीनी सैनिकों पर हमला किया। चीन ने दावा किया है कि भारतीय सेना के साथ हुई झड़प में 5 चीनी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 11 सैनिक घायल हुए हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि भारतीय सेना दो बार सीमा पार कर अवैध रूप से चीन के आधिकारिक क्षेत्र में दाखिल हुए और ऐसा करने से रोकने पर चीनी सैनिकों पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना द्वारा किये गए हमले उसके पांच सैनिक मारे गए हैं, जबकि 11 सैनिक घायल हुए हैं।
भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक बयान में क्या कहा ?
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को गलवान घाटी के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। बताया ये भी जा रहा है कि इस झड़प में गोली नहीं चली, यानि दोनों देशों के सैनिकों के बीच हाथापाई हुई है। भारतीय सेना द्वारा जारी किये गए बयान के मुताबिक “गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं।”