1971 में चलाया गया Operation Trident
नई दिल्ली- आज यानि 4 दिसंबर को देशभर में भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। बता दे कि 1971 में भारत नौसेना ने ऑपरेशन ट्राईडेंट के तहत पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर हमला किया था। यह ऑपरेशन 4-5 दिसंबर की रात को चलाया गया था। जिस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध के दौरान भारत को जीत हासिल हुई थी। जिसकी याद में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
पहली बार Anti-Ship मिसाइल का किया गया था इस्तेमाल
1971 के ऑपरेशन में ऐसा पहली बार हुआ था जब ऑपरेशन ट्राईडेंट में एंटी- शिप मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। जिसने पाकिस्तानी जहाजों को कॉफी नुकसान पहुंचाया था। बता दे कि इस युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के 3 जहाजों को तबाह कर दिया था।
पाकिस्तानी जहाज पीएनएस खैबर डूब गया था
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस निपात, आईएनएस निर्घट और आईएनएस वीर ने इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना के जहाज़ों का समूह गुजरात के ओखा पोर्ट से पाकिस्तानी की ओर रवाना हुआ था ताकि कराची पोर्ट पर हमला किया जा सके। भारतीय नौसेना का बेड़ा रात में कराची के दक्षिण में 70 मील तक पहुंच गया था। जहां मिसाइलों द्वारा किए गए हमलों में पाकिस्तानी जहाज पीएनएस खैबर डूब गया था।
भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस खुकरी को भी पहुंचा नुकसान
इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस खुकरी भी पानी में डूब गया था, जिसमें 18 अफसर सहित 176 नौसैनिक सवार थे। वहीं सफल ऑपरेशन के चलते नौसेना के कर्मियों जो ऑपरेशन का हिस्सा थे, उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
नौसेना, द्वारा गेटवे ऑफ इंडिया पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है
भारतीय नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है और भारत के राष्ट्रपति इसके कमांडर-इन-चीफ हैं। मराठा सम्राट, छत्रपति शिवाजी भोसले को ‘भारतीय नौसेना का पिता’ माना जाता है। नौसेना दिवस भी संयुक्त अभ्यास, मानवीय मिशन और राहत कार्यों के माध्यम से अन्य देशों के साथ समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने और रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए मनाया जाता है।
नौसेना, नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन करती है। भारतीय नौसेना बैंड गेटवे ऑफ इंडिया और मुंबई में रेडियो क्लब के बीच स्थानों पर प्रदर्शन करता है।