जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: झटपट तैयार होने वाली और मसालेदार स्नैक्स मैगी में भी महंगाई का तड़का लग गया है। मैगी के छोटे पैक की कीमतें अब बढ़ गई हैं। छोटा पैकेट मैगी अब 12 नहीं 14 रूपए में मिलेगी। नेस्ले ने मैगी के दाम 2 रूपए बढ़ा दिए हैं।
Holi 2022: होली से पहले मार्केट गुलजार: रंगो से इंद्रधनुषी हुए बाजार, दो साल बाद अच्छे कारोबार के आसार
कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ाई गई हैं। नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी हैं। नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दई गई है। जबकि मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होंगे। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।
वहीं, नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए की जगह अब 78 रुपए देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं। 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाने होंगे।
इन फूड सामग्री के भी बढ़े तेवर
नेस्ले के अलावा हिंदुस्तान यूनीलिवर ने भी अपने प्रोडेक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं। ब्रू (BRU) कॉफी की कीमतें 3-7 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। जबकि ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।
इसके अलावा इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3 प्रतिशत से लेकर 6.66 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। ताजमहल चाय की कीमतें 3.7 प्रतिशत से लेकर 5.8 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। ब्रूक बॉन्ड वैरिएंट के अलग-अलग चाय की कीमतें 1.5 प्रतिशत से लेकर 14 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।