नई दिल्लीः IPL 2021: किसी भी खेल में जीत-हार के अलावा भी कई मायनें होते हैं और सब मायनों पर खरा उतरता है IPL 2021। जहां रोमांच है, उत्साह है, फैंस का साथ है और एक से बढ़कर एक लम्हे हैं। रविवार शाम IPL के पहले क्वालिफायर मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई।
रोमांच से भरपूर इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी पुराने अंदाज में दिखे और अपने दम पर मैच जिताया। धोनी को पुराने अंदाज में देखकर फैंस फूट-फूटकर रोने लगे। तो वहीं, धोनी की पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ स्टेडियम में खुशी का इजहार कर रही थी।
कोरोना के कारण इंडियन प्रिमियर लीग 2021 के बीच में ही मैच रोक दिए गए थे। IPL के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। लंबे इंतजार के बाद IPL फिर शुरू किया गया। सीजन के पहले क्वालिफायर मैच में वो सब दिखा जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलते हुए चेन्नई के जीत के चांसेज बेहद कम हो गए थे। तभी फंसे हुए मैच के बीच आए महेंद्र सिंह धोनी और अपनी धुंआधार पारी से टीम को बड़ी जीत दिलाई। इसी के साथ धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स नौंवी बार फाइनल में पहुंच गई।
IPL 2021: दिल्ली ने दिया था 173 का लक्ष्य
IPL के क्वालिफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 173 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने दिल्ली को 4 विकेट से हरा दिया। मैच में रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारियां खेलीं। अंत में आए धोनी ने तो गजब ही कर दिया। MS धोनी ने 6 बॉल में 18 रन बनाते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई।
IPL 2021: एमएस धोनी-द फिनिशर
एमएस धोनी को पुराने अंदाज में खेलते देख दर्शक भावुक हो गए। गली मोहल्ले चाय की थड़ी के साथ साथ सोशल मीडिया पर धोनी छा गए। लोग एमएस धोनी द फिनिशर की चर्चा करने लगे। ना सिर्फ धोनी बल्कि फैंस के लिए भी ये मैच बेहद खास था। क्योंकि एमएस अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में क्वालिफायर मैच में धोनी की धुंआधार पारी ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।
https://twitter.com/Anjuvj3/status/1447270548367568897?s=20
वैसे तो IPL 2021 का पहला क्वालिफायर मैच पूरा ही रोमांच से भरपूर था, लेकिन जब धोनी खेल रहे थे तब माहौल कुछ और था। धोनी की धमाकेदार पारी को देखते हुए स्टेडियम में बैठे उनके फैंस भावुक हो उठे। बच्चे भी रोने लगे, तो वहीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी भावुक हो उठीं। फैंस की आंखों में खुशी के आंसू थे। मैच के दौरान जो दो बच्चे अपने फेवरेट क्रिकेट स्टार को खेलते देख रोने लगे थे, उनको मैच के बाद एमएस धोनी ने एक बॉल पर साइन कर तोहफा दिया।
विराट कोहली ने की तारीफ
हर कहीं धोनी की धुंआधार पारी की चर्चा होती रही। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी के लिए ट्वीट किया।
Anddddd the king is back ❤️the greatest finisher ever in the game. Made me jump Outta my seat once again tonight.@msdhoni
— Virat Kohli (@imVkohli) October 10, 2021
विराट कोहली ने लिखा कि किंग वापस आ गया है, क्रिकेट में अबतक के बेस्ट फिनिशर एमएस धोनी को ऐसे देखकर मैं भी खुशी से कूद पड़ा। विराट के साथ साथ कई पूर्व क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार्स और साउथ स्टार्स ने भी धोनी की वाहवाही की।