Italy से भारतीय छात्रों की वतन वापसी
नई दिल्ली– कोरोनावायरस का खतरा हर दिन दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। आज देशभर के लोग इस खतरनाक वायरस के चलते घरो में बंद हैं। बता दे कि अब तक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित 315 मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच इटली (Italy) में रह रहे छात्रों के लिए भारत सरकार ने एक अहम कदम उठाया है।
- Italy से 263 भारतीय छात्रों की वतन वापसी
- एयर इंडिया के विशेष विमान द्वारा वापसी
- भारत सरकार ने दिए ये आदेश
दरअसल आज करोनोवायरस प्रभावित इटली (Italy) से 263 भारतीय छात्रों की वतन वापसी हुई है। ऐयर इंडिया का विशेष विमान आज सुबह 9.15 बजे इन छात्रों को लेकर भारत पहुंचा। बता दे कि एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग और इमिग्रेशन के बाद सभी छात्रों को आईटीबीपी छावला कैंप में क्वारेंटाइन फैसिलिटी में भेजा जाएगा।
सरकारी विमानन एयर इंडिया ने अपना 787 ड्रीमलाइनर विमान रोम में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भेजा था। आज रविवार सुबह रोम में फंसे भारतीय अपने वतन लौट आए हैं। बता के कि पिछले कई सप्ताह से भारत सरकार दूसरे देशो में बसे भारतीय नागरिकों को निकाल चुकी है इसमें कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन, जापान और ईरान जैसे देश शामिल है। वहीं भारत सरकार द्वारा ये भी ऐलान किया गया कि 22 मार्च से एक सप्ताह तक किसी देश के विमान को भारत नहीं आने दिया जाएगा।