जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: अपनी संस्कृति और पर्यटन की दृष्टि से संपन्न राज्य केरल में लोग लहरों के साथ चल रहे हैं। केरल राज्य पर्यटन विभाग ने अनोखा तैरता हुआ पुल तैयार किया है। कोझीकोड के बेपोर समुद्र तट पर यह अस्थायी पुल बनाया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बंदरगाह विभाग की सहायता से यह पुल तैयार किया गया है।
समुद्र के बीचों-बीच फ्लोटिग ब्रिज 100 मीटर तक फैला है और 3 मीटर चौड़ा है। फ्लोटिंग ब्रिज हाई-डेंसिटी पॉलीइथाइलीन (एचडीपीई) ब्लॉकों से बना है और पानी के बीच में एक अनूठा रोमांच पैदा करता है। पर्यटकों का कहना है कि यह एक रोमांचक अहसास है। जो एक अलग दुनिया में ले जाता है।
पुल के निर्माण के लिए 7 किलो वजन की 1300 एचडीपी ईंटों का उपयोग किया गया था। क्योंकि उन्हें तेजी से जोड़ा और हिलाया जा सकता है। साथ ही इन ईंटो को जरूरत के अनुसार स्थानांतरित किया जा सकता है।
500 लोगों की क्षमता
फ्लोटिंग ब्रिज 100 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा है। एक बार में इसमें 500 लोगों आ सकते हैं। पुल सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है।
इसका वजन 100 किलो है। हालांकि एक समय में लाइफ जैकेट पहने केवल 50 व्यक्तियों को ही पुल पार करने की अनुमति है। यहां पर्यटक समुद्री भव्यता का आनंद लेते हैं।
बेपोर कालीकट के प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक है। समुद्र तट के पास बोटिंग सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।