जाने क्यों मनाया जाता है valentine’s day
नई दिल्ली : आज वैलेंनटाइन डे valentine’s day है , यह हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है, इस दिन को लोग प्यार का त्यौहार मानकर सेलिब्रेट करते हैं, भारत में सभी कपल्स अपने तरीकों से अपने प्यार को खुश करते हैं और प्यार का जश्न मनाते है, अब आपको इस दिन का इतिहास बता देते है क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे।
valentine’s day, saint valentine के नाम पर मनाया जाता
14 फरवरी वैलेंनटाइन डे valentine’s day का दिन रोम के पादरी संत वैलेंटाइन (saint valentine) के नाम पर मनाया जाता है, बताया जाता है कि संत वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे,लेकिन रोम में एक राजा को उनकी ये बात पंसद नहीं थी और वह प्रेम विवाह के खिलाफ थे, वह प्रेम विवाह को गलत मानते थे।
रोम में शादी और सगाई पर रोक
सम्राट क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपनी पत्नी और परिवारों के साथ मजबूत लगाव होने की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं, इस समस्या से निजात पाने के लिए क्लाउडियस ने रोम में शादी और सगाई पर पाबंदी लगा दी, पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेश को लोगों के साथ नाइंसाफी के तौर पर महसूस किया,उन्होंने इसका विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी कराई, इसके बाद उन्हें 14 फरवरी को फांसी पर चढ़ा दिया गया।