lunar Eclipse 2020 : 10 जनवरी 2020 को चंद्र ग्रहण लगेगा
- 2019 को आखिरी सर्य ग्रहण दिसंबर में दिखा
- 10 जनवरी को लगेगा चंद्र ग्रहण
- नासा ने वेबसाइट पर दी ये.. जानकारी
नई दिल्ली- 2019 के दिसंबर महीने में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था। बता दे कि ये साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण था जिसका नजारा काफी अद्भुत था। इस सूर्य ग्रहण को देश के कई अलग – अलग इलाकों में देखा गया वहीं। वैज्ञानिकों ने इस सूर्य ग्रहण का नाम, रिंग ऑफ फायर दिया था। तो वहीं बता दें कि अब बहुत जल्द चंद्र ग्रहण लगेगा।
शुक्रवार 10 जनवरी 2020 को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्णिमा वाले दिन लगेगा। वहीं नासा ने अपने वेबसाइट पर चंद्र ग्रहण की जानकारी देते हुए बताया कि भारत के किन- किन इलाकों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा और कैसा रहेगा यह चंद्र ग्रहण। बता दें कि ये चंद्र ग्रहण आसानी से देखा नहीं जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण घटता – बढ़ता रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा के आगे एक धूल की परत-सी छा जाएगी। बता दे कि ऐसा ही चंद्र ग्रहण कुछ सालों पहले 11 फरवरी 2017 में भी दिखाई दिया था।
10 जनवरी को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 10.38 बजे से शुरु होगा। ये चंद्र ग्रहण देश – विदेश के कई इलाकों में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण हिंद महासागर में दिखाई देगा। वहीं चंद्र ग्रहण कनाडा, यूएस, ब्राजील, अर्जेंटीना, अंटार्कटिका में नहीं दिखेगा। बता दें कि इस चंद्र ग्रहण को मांद्य चंद्र ग्रहण कहते है।
कैसा होता है मांद्य चंद्र ग्रहण
जब चंद्र पृथ्वी और सूर्य एक सीधी लाइन में आ जाते हैं। तब पृथ्वी की वजह से चंद्र पर सूर्य की रोशनी सीधे नहीं पहुंच पाती है और पृथ्वी की छाया पूरी तरह से चंद्र पर पड़ती है। इस स्थिति को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। वहीं बता दें कि मांद्य चंद्र ग्रहण में चंद्र पृथ्वी और सूर्य एक ऐसी लाइन में रहते हैं, जहां से पृथ्वी की हल्की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में नहीं होते हैं। इस वजह से मांद्य चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है।