Mahatma Gandhi की पुण्यतिथि आज
नई दिल्ली- आज महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 72वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि राजघाट पर सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन भी किया गया। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। दिल्ली के बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जाते हुए महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी थी।
- देशभर में आज CAA के खिलाफ प्रदर्शन
- राजघाट पर मानव श्रृंखला बनाएंगे छात्र
- जामिया से राजघाट तक मार्च निकाला जाएगा
दिल्ली के राजघाट पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन होगा, यहां पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके अलावा जामिया से राजघाट तक मार्च निकाला जाएगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस मार्च की परमिशन नहीं दी है। जन एकता जन अधिकार आंदोलन की अगुवाई में कुल 109 संगठन राजघाट से शांति वन से राजघाट तक मार्च निकाला जाएगा।
- 109 संगठन शांति वन से राजघाट तक मार्च निकालेंगे
- लेफ्ट पार्टियों के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी
ये मार्च हनुमान मंदिर, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट से होते हुए निकलेगा। विरोधी मार्च के अलावा करीब 60 स्टूडेंट यूनियन आज राजघाट तक मानव श्रृंखला बनाएंगे। आज लेफ्ट पार्टियों के नेतृत्व में राजघाट पर संविधान की रक्षा के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
बताया जा रहा है कि कई पार्टियां इसका हिस्सा बन सकती हैं। ये श्रृंखला शाम को 5 बजकर 10 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक बनाई जाएगी, इसी वक्त महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। दूसरी ओर यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा भी आज राजघाट पर खत्म होगी।