- देशभर में आज मकर संक्रांति की धूम
- तिल का महत्व, बनाए जाते है लड्डू
- मकर संक्रांति पर्व की प्रचलित कथाएं
नई दिल्ली- आज देशभर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार बड़ी ही धूम के साथ मनाया जा रहा है। बता दे कि आज का दिन भारतीय संस्कृति के लिए काफी बड़ा होता है। मकर संक्रांति का त्योहार कुछ लोग आज मना रहे वहीं कुछ जगहों पर कल भी मनाया जाएगा। ज्योतिष विद्या के अनुसार सूर्य के मकर राशी में प्रवेश करने को संक्रांति कहा जाता है। और इस बार ज्योतिष विद्या के अनुसार सूर्य, मकर राशि में 14 जनवरी रात 2.07 बजे प्रवेश करेगा। इसलिए संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
आज के दिन लोग गंगा स्नान, दान, व्रत और भगवान सूर्यदेव की उपसना करते हैं। इस त्योहार को लोग अलग- अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। वहीं आज के दिन तिल का काफी महत्व होता है लोग तिल के लड्डू बनाते है। वहीं पकवानों में खिचड़ी भी बनाई जाती है बता के उत्तरभारत के कई इलाकों में मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व रुप में मनाई जाती है। इसके अलावा आज के दिन पतंगबाजी भी की जाती।
पुराने समय से मकर संक्रांति पर्व की काफी कथाएँ प्रचलित हैं। जहां कहा जाता है कि आज के दिन गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होते है सागर में जा मिली थीं। इसलिए आज के दिन गंगा स्नान किया जाता है। वहीं ये भी माना जाता है कि 13 तारीक से मौसम में बदलाव हो जाता है यानी की हल्की गर्मी आनी शुरु हो जाती है। आज के दिन माना जाता है की दान करने से पुण्य काफी गुना बढ़ जाता हैं।