जनतंत्र डेस्क Virat-Anushka: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाला आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। वामिका को दुष्कर्म की धमकी देने वाले 23 साल के युवक को मंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जिसे मुंबई पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार और क्रिकेटर मोहम्मद समी के आलाचकों को जवाब देने के बाद विराट कोहली की छोटी सी बच्ची को निशाने पर लिया जाने लगा। सोशल मीडिया पर वामिका के लिए दुष्कर्म की धमकी दी जाने लगी। जिसके आरोपी हैदराबाद के संगारेड्डी इलाके के निवासी रामनागेश अकुबाथिनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामनागेश 23 साल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस आरोपी को मुंबई लेकर आ रही है।
Virat-Anushka:फरहान अख्तर का रिएक्शन
विराट और अनुष्का शर्मा की बेटी को धमकी देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर सिंगर और एक्टर फरहान अख्तर बेहद खुश दिखे।
Shilpa Shetty: हिमाचल में फैमिली संग शिल्पा की मस्ती, बगलामुखी मंदिर में की तांत्रिक पूजा
फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, मुझे ये सनुकर खुशी हुई कि मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक बच्ची को दुष्कर्म की धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाया और उसे पकड़ लिया। अब मैं इसी तरह के एक्शन की उम्मीद महिला पत्रकारों के लिए भी करता हूं जिन्हें लगभग रोज इस तरह की धमकियां दी जाती हैं।’