- कोरोना वायरस संकट के बीच मोदी कैबिनेट की एक और अहम् बैठक
- पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक
- दो अध्यादेशों को मंजूरी, किसानों के लिए बड़ा ऐलान
नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट (Coronavirus In India) के बीच आज एक बार फिर केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) की बैठक हुई, जिसमें दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कैबिनेट (Modi Cabinet) ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। तकरीबन 2 घंटे तक चली इस बैठक में तमाम वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए, जिसमें जिसमें दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को मंजूरी प्रदान की गई। वहीं इस बैठक में एक बार फिर किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है।
Modi Cabinet की बैठक में दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को मंजूरी
दरअसल मोदी सरकार (Modi Government) ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (APAC) में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसके बाद अब किसान सीधे अपनी फसल बेच सकेंगे। मोदी सरकार के इस फैसले से ‘एक देश -एक बाज़ार’ का सपना भी साकार होगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने एक और महत्वपूर्ण फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है, जिससे देश में कृषि
उत्पादों के भंडारण की सीमा खत्म हो गई। अब ऐसा सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही होगा। शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Modi 2. 0 के एक साल पुरे होने के बाद दूसरी कैबिनेट मीटिंग
बता दें कि हाल ही में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल (Modi 2.0) के एक साल पुरे हुए हैं। इससे पहले हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी सरकार की तरफ से किसानों के लिए बड़ी राहत का एलान किया गया था, जिसमें सरकार ने खरीफ मसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। वहीं अब किसानों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने फसलों को सीधे बेचने की सुविधा प्रदान कर दी है।
बता दें कि कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज (Economic Package) का ऐलान किया गया था, जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कई चरणों में प्रेस कांफ्रेंस कर आर्थिक पैकेज की रूपरेखा की जानकारी दी थी। इसी में किसानों को लेकर भी कार्ययोजना का ऐलान किया था। वहीं अब केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के जरिये किसानों को राहत पहुंचे जा रही है।