नई दिल्ली: Navratri Special Bollywood: देश भर में आज से नवरात्रि का त्योहार मनया जा रहा है। जहां हर भक्त मां की सेवा में लगा है बॉलीवुड भी मां दुर्गा की भक्ति में रंगा नज़र आया। नवरात्रि के शुभ अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर हस्तियों ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को मनाने की तैयारी में बॉलीवुड पूरी तरह से तैयार हैं। नवरात्रि के पहले दिन कई सेलेब्स ने अलग-अलग अंदाज में नवरात्रि की बधाई दी।
बॉलीवुड सितारों ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
मां दुर्गे के आगमन का रंग बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, दिग्गज़ अभिनेता अनुपम खेर, संजय दत्त, ईशा देओल, लोगो की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की चाप छोड़ने वाले परेश रावल जैसी कई सेलेब्स माँ दुर्गा के फेस्टिव मूड में दिखें। सभी सेलेब्स ने मां के आने पर अपने ट्विटर अकाउंट से मां दुर्गा के आने की खुशी जाहिर की।
नीचे दिए गए पोस्ट में देखिए कैसे सेलेब ने अपने फैन्स और देशवासियों को दी मां दुर्गा की बधाई:-
- दिग्गज़ अभिनेता अभिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर देवी दुर्गा की तस्वीरें अपलोड करते हुए लिखा इस ‘पवित्र अवसर’ पर नवरात्रि की डेहरो शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने बधाई देते हुए एक कविता भी शेयर की।
T 4051 – या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥🙏🙏🙏🚩🚩🚩🌹🌹🌹🌹
"नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं" pic.twitter.com/2rExCfvdJC
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 6, 2021
- दिग्गज़ अभिनेता अनुपम खेर ने भी देवी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मां दुर्गा हम सभी की रक्षा करें और हमें स्वस्थ रखें।”
आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।माँ दुर्गा हम सबकी रक्षा करे और हमें स्वस्थ रखें।🙏🌺🙏 pic.twitter.com/Q33kHsyufp
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 7, 2021
- मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करने वाले अभिनेता परेश रावल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “देवी का पहला अवतार मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय के घर में जन्म लेने के बाद उनका नाम रखा गया था”। “उनके आशीर्वाद से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।”
मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री हैं. पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा. इनकी कृपा से धन, धान्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। pic.twitter.com/C87krlefpg
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) October 7, 2021
Navratri Special Bollywood: बाकि सेलेब्स ने सभी की सफलता और आकांक्षाओं की पूर्ति की कामना करते हुए शांति, खुशी और आशीर्वाद की कामना की।
- बीच मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने ‘सुभो देवी पक्ष’ लिख कर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी।
https://www.instagram.com/p/CUsqRSPtAva/?utm_source=ig_web_copy_link
- बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी पोस्ट शेयर कर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।
The auspicious Navaratras begin today,when Ma Durga resides amongst us for 9 days,showering her blessings& ending with Vijaya Dashami to celebrate the conquest of the evil Mahishasura.May these holy days benefit all of us, bringing peace and happiness to everyone. Happy Navratri! pic.twitter.com/CPxcVeyanR
— Hema Malini (@dreamgirlhema) October 7, 2021
नवरात्री के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मनसा देवी मंदिर में लगा भक्तो ता तांता जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे।
https://www.youtube.com/watch?v=gNhhW9qbx_A