जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: मशहूर संगीतकार शिव कुमार शर्मा का निधन हो गया है। वे चर्चित संतूर वादक तो थे ही साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के हिट गानों में अपना संगीत दिया था। हरि प्रसाद चौरसिया के साथ उनकी जोड़ी थी और शिव-हरि की जोड़ी ने कई फ़िल्मों में खूबसूरत संगीत दिया।
शिव कुमार शर्मा 84 वर्ष के थे और कई बीमारियों से पीड़ित थे। उनके जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री को तो क्षति हुई ही है साथ ही देश ने कला जगत का एक नगीना खो दिया। भारतीय संगीत को शिव कुमार शर्मा के खास अंदाज की वजह से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी।
शिव कुमार शर्मा पिछले कुछ महीनों से डायलिसिस पर थे। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। शिव-हरि की जोड़ी ने कई चर्चित फ़िल्मों में संगीत दिया था, जिनमें प्रमुख फिल्में थी- सिलसिला, लम्हे और चांदनी।
अफसोसजनक है कि 15 मई को शिव कुमार शर्मा का कॉन्सर्ट होने वाला था। इस इंवेट का सभी कला और संगीत प्रेमियों को इंतजार था लेकिन उन्होंने कला के दीवाने उनके इस इवेंट से महरूम रह गए। उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।