पीएम मोदी का दौरा
नई दिल्ली : आज शुक्रवार को लेह में पीएम मोदी ने अचानक पहुंच कर सबको चौंका दिया। बता दे कि पीएम मोदी ने फॉरवर्ड पोस्ट का निरीक्षण किया। उनके साथ CDS जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी उपस्थित थे। जहां लद्दाख में स्थित निमू पर पीएम मोदी ने सैनिकों को संबोधित किया। बता दे कि मई महीने से ही चीन के बॉर्डर पर तनाव की स्थिती बनी हुई है।
इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए चीन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गलवान घाटी हमारी है। पीएम ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है। अब विकासवाद का समय आ गया है। तेजी से बदलते हुए समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है. विकासवाद के लिए अवसर है और विकासवाद ही भविष्य का आधार है। वहीं पीएम मोदी ने जवानों के साहस गुणगान करते हुए कहा कि भारत के जवानों ने दुनिया को अपनी बहादुरी दिखा दी। पीएम ने कहा कि यहां जवानों का साहस लद्दाख में मौजूद पहाड़ियों से भी ऊंचा है।
- यहां पीएम मोदी ने कहा कि आप जो सेवा करते हैं उसका मुकाबला पूरे विश्व में कोई नहीं कर सकता है।आपका साहस उस ऊंचाई से भी ऊंचा जहां आप तैनात हैं।आपकी भुजाएं उन चट्टानों से भी मज़बूत है,आज आपके बीच आकर मैं इसे महसूस कर रहा हूं।
- जब देश की रक्षा आपके हाथों में है, आपके मजबूत इरादों में है, तो सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश को अटूट विश्वास है और देश निश्चिंत भी है: पीएम मोदी
- आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आपके त्याग, बलिदान के कारण और भी मजबूत होता है: PM मोदी
- 14 कोर की जांबाजी के किस्से हर तरफ है। दुनिया ने आपका अदम्य साहस देखा है। आपकी शौर्य गाथाएं घर-घर में गूंज रही है। भारत माता के दुश्मनों ने आपकी फायर भी देखी है और आपकी फ्यूरी भी: पीएम मोदी
- आज लद्दाख के लोग हर स्तर पर, चाहे वो सेना हो या सामान्य नागरिक के कर्तव्य हो, राष्ट्र को सशक्त करने के लिए अद्भुत योगदान दे रहे हैं: PM मोदी
- हमारे यहां कहा जाता है, वीर भोग्य वसुंधरा।यानी वीर अपने शस्त्र की ताकत से ही मातृभूमि की रक्षा करते हैं। ये धरती वीर भोग्या है। इसकी रक्षा-सुरक्षा को हमारा सामर्थ्य और संकल्प हिमालय जैसा ऊंचा है। ये सामर्थ्य और संकल्प में आज आपकी आंखों में, चेहरे पर देख सकता हूं: पीएम मोदी
- आप उसी धरती के वीर हैं, जिसने हजारों वर्षों से अनेकों आक्रांताओं के हमलों और अत्याचारों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम वो लोग हैं जो बांसुरीधारी कृष्ण की पूजा करते हैं, हम वहीं लोग हैं जो सुदर्शन चक्रधारी कृष्ण को भी अपना आदर्श मानते हैं: पीएम मोदी
- साथ ही पीएम मोदी ने चीन को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ‘किसी पर विस्तारवाद की जिद सवार हो तो वह हमेशा विश्व शांति के सामने खतरा है। इतिहास गवाह है कि ऐसी ताकतें मिट जाती हैं।’