नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी लगातार कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे देने की बात कर रहे हैं। अब राहुल के इस्तीफे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहारन ने तंज कसा है।
राहुल पर तंज कसते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि जब जहाज डूबता है तो उसे बचाने के लिए जहाज का कप्तान अंत तक लगा रहता है। लेकिन राहुल गांधी पार्टी के डूबते जहाज को बचाने के बजाय जहाज छोड़कर भागना चाहते हैं। ऐसा करने वाले वह कांग्रेस के पहले शख्स हैं।
बता दें कि राहलु गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद को छोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। राहुल का कहना है कि अब वह इस पद पर नहीं बने रह सकते हैं। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं के खूब मनाने के बाद राहुल कुछ समय के लिए पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए तैयार हुए हैं, लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया है कि वह आज नहीं तो कल पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।
राहुल गांधी का कहना है कि पार्टी को अब अध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे की तलाश कर लेनी चाहिए। उन्होंने पार्टी की हार के बाद कहा कि अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार के बाहर चयन करना चाहिए।