जनतंत्र डेस्क Rangoli Design For Diwali: घर का कोना-कोना साफ हो रहा है, फर्श दिवारें अलमारियां कुछ छूट ना जाए। दिवाली जो आ रही है और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सभी घर की सफाई और साज सजावट में लगे हैं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी उसी घर में प्रवेश करती हैं जहां साफ सफाई हो। मां लक्ष्मी के आगमन से घर में सुख समृद्धि और धन लाभ होता है। इसलिए दीपावली से पहले घरों की पुताई रंगाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है।
साफ सुथरा घर सबको अच्छा लगता है लेकिन घर की सुंदरता में चार चांद लगाने हैं तो रंगोली को कैसे भूल सकते हैं। दीयों से सजी रंगोली इस पर्व को और भी खूबसूरत बना देती है। तो आप भी घर आंगन को जगमग कीजिए दिवाली में कुछ लेटेस्ट और बेहतरीन रंगोली डिजाइन के साथ।
Rangoli Design For Diwali: दिवाली पर लाइट्स और दीयों के साथ साथ अब रंगोली का चलन भी बढ़ गया है। मार्केट में खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स की भरमार है। यूं तो रंगोली पोस्टर भी बाजार में खूब छा रहे हैं। लेकिन रंगों से बनाई हैंडमेड रंगोली की बात ही कुछ और है। हालांकि हर किसी के लिए रंगोली बनाना आसान नहीं होता, लेकिन बाजार में नए-नए टूल्स और छलनी भी आ गई हैं। जिनकी मदद से बेहद ही खूबसूरत रंगोली आसानी से बनाई जा सकती है।
Rangoli Design For Diwali: दिवाली पर घर के बाहर आंगन या दरवाजे वाली जगह की सुंदरता पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। आखिर आस-पड़ोस वालों की नजर भी तो आपके घर की खूबसूरती पर टिके। इसके लिए आप इस फोटो में दी गई लेटेस्ट डिजाइन को चुन सकते हैं। जो चटक रंगों के साथ फेस्टिव सीजन को और भी खुशनुमा बना रही है।
Rangoli Design For Diwali: अगर आप ड्राइंग रूम या किसी बड़े स्पेस के लिए रंगोली बनाने का सोच रहे हैं तो ये डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा।
Rangoli Design For Diwali: दीपावली को रोशनी का त्यौहार कहा जाता है और मां लक्ष्मी की पूजा भी शाम के वक्त ही की जाती है। दिवाली की रात पूजा-पाठ और आतिशबाजी होती है। दीयों से सजा जगमग घर सुदंरता में चार चांद लगा देता है। शाम के वक्त आप कलरफुल रंगोली विद दीए वाली थीम भी चुन सकती हैं। जो बेहद खूबसूरत लगती हैं।
Rangoli Design For Diwali: इसके साथ ही आप फूलों वाली रंगोली भी बना सकते हैं। जिससे घर आंगन ना सिर्फ सुदंर लगेगा साथ ही महकेगा भी।
इस तरह आप इनमें से किसी भी डिजाइन से दिवाली पर अपने घर को रंगोली से और भी सुंदर बना सकते हैं। ताकि मां लक्ष्मी घर में आगमन कर भाग्योदय करें और घर आंगन खुशियों से भर जाए।