नई दिल्ली: Remembering Rishi Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन अपनी फिल्मों के ज़रिए उन्होंने लोगों के मन में अपनी एक अलग जगह कायम की है। आज ऋषि कपूर का 69वाँ जन्मदिन है। इस खास मौके पर, हम आपको बताएँगे उनके जीवन से जुड़ी कई रोचक बातें। माना जाता है कि महान अभिनेता राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म से अभिनय की शुरुआत की थी। पर ये बात शायद आपको न पता हो कि उनकी पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति राज कपूर की फिल्म श्री 420 में तीन साल की उम्र में हुई थी। जहाँ वह “प्यार हुआ, इकरार हुआ है” के संगीत अनुक्रम में दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने बॉबी, हिना, अमर अकबर एंथोनी सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें – Tokyo Paralympic 2020: भारत के बेटों ने रचा इतिहास, एक लाया गोल्ड तो दूसरा सिल्वर !
Remembering Rishi Kapoor: उनकी जिंदगी में नीतू से पहले कोई और भी थी
ये तो आप जानते ही हैं कि ऋषि कपूर उर्फ ‘चिंटूजी’ ने 1980 में अभिनेत्री नीतू सिंह से शादी की थी। पर यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ऋषि कपूर की जिंदगी में नीतू कपूर से पहले कोई और भी थी। जी हाँ, इस घटना का ज़िक्र उन्होंने अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला में भी किया है। उनकी लाइफ में आई पहली लड़की थीं यासमिन मेहता, जिनके साथ वे रिलेशनशिप में तबसे थे, जब उनकी फिल्म बॉबी आई भी नहीं थी। जब बॉबी रिलीज़ हुई तो बॉलीवुड गलियारों में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया के इश्क के चर्चे काफी जोरों पर थे। दरअसल उस समय एक मशहूर मैगजीन ने उनके और डिंपल के रोमांस को लेकर एक स्टोरी पब्लिश की थी। जिसने यासिन और उनके के रिश्ते को खत्म कर दिया।
Remembering Rishi Kapoor: क्या थी ऋषि कपूर की दिली तमन्ना
इसके अलावा हाल ही में नीतू कपूर ने खुलासा किया कि ऋषि कपूर की दिली तमन्ना थी कि वे रणबीर कपूर को शादी करते हुए देखें। शादी के दिन वे रणबीर कपूर को पेशावरी परंपरा में पन्ना और ब्रोच के साथ पगड़ी पहने और घोड़े पर सवार होते देखना चाहते थे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अभिन्न अंग रहे ऋषि कपूर का बीते वर्ष 30 अप्रैल को 67 वर्ष की आयु में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। यह दूसरी बार ऐसा होगा जब ऋषि कपूर का परिवार उनके बिना ही एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करेगा। उनकी जयंती पर, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनकी अंतिम फिल्म शर्माजी नमकीन का पहला पोस्टर साझा किया है। उनकी मृत्यु के बाद, अभिनेता परेश रावल ने फिल्म को पूरा करने का कदम उठाया है।
खबर देश की : Jantantra TV Live | News | Non-Stop Todays Live News | PM Modi | Latest Khabar