जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: 73वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों का जोश हाई है। राजपथ पर तीनों सेनाओं ने शौर्य का दम भरा तो बॉर्डर पर जाबांज डटे हुए हैं। माइनस डिग्री तापमान और बर्फीले पहाड़ों के बीच जवानों ने गणतंत्र दिवस मनाया। उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में 15 से 17 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों ने पूरे जोश के साथ तिरंगा फहराया।
आईटीबीपी के हिमवीरों ने माइनस 40°C पर भी तिरंगा लहराया। उधर हिमाचल प्रदेश में 16 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 30 डिग्री के तापमान में झंडा पहराया। उत्तराखंड के औली में 11,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच तिरंगा फहराया गया।
आईटीबीपी के जवानों का जोश लद्दाख में 17500 फीट की ऊंचाई पर और माइनस 30 डिग्री के तापमान में भी हाई नजर आया। वहीं, देश की अन्य सीमाओं पर भी पुलिसकर्मियों, जवानों और युद्धवीरों ने गणतंत्र दिवस मनाया।