भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) जो की हाल ही में थाईलैंड मास्टर्स टूर्नामेंट (Thailand Masters Tournament) में खेलती नजर आईं थी अब साइना नेहवाल द्वारा एक अहम फैसला लिया है।
Thailand Masters Tournament में खेलती नजर आई थी Saina Nehwal
आखिरी बार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल थाईलैंड मास्टर्स टूर्नामेंट (Thailand Masters Tournament) में खेलती नजर आईं थी। जहां उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। बता दे कि थाईलैंड मास्टर्स टूर्नामेंट में साइना नेहवाल का मुकाबला डेनमार्क की बैडमिंटन खिलाड़ी लाइन होजमार्क (line kjærsfeldt) के साथ था। जहां साइना नेहवाल हार का सामना करना पड़ा था। पहले ही राउंड में डेनमार्क की लाइन ने यह मैच 21-13, 17-21, 21-15 से अपने नाम कर लिया था।
Saina Nehwal की सियासत में एंट्री
आज बुधवार को साइना नेहवाल द्वारा बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया गया है। यह फैसला भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिती में लिया गया। साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ऐसा फैसला तब लिया जब दिल्ली विधानसभा चुनाव करीब हैं। बता दे कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने है। वहीं बीते साल 2019 में भी बहुत से खिलाड़ी बीजेपी में का हिस्सा बने थे। जहां क्रिकेटर गौतम गंभीर, और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली रेसलर बबीता फोगट भी बीजेपी में शामिल हुई थीं।