Sharjeel Imam आज लाया जा रहा है दिल्ली
नई दिल्ली- देशद्रोह के आरोपी शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने शारजील इमाम को गिरफ्तार किया। वहीं आज बिहार से गिरफ्तारी के बाद शारजील इमाम (Sharjeel Imam) को दिल्ली लाया जा रहा है।
Sharjeel Imam पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया था
बता दे कि पुलिस ने शरजील की तलाश उसके घर पर छापा मारा था। जहां से शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। वहीं शरजील की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां शरजील इमाम के वकील के दावे को खारिज किया और कहा कि शरजील ने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया था। बल्कि उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे करीब जहानाबाद से शरजील को गिरफ्तार किया।
बता दे कि दिल्ली पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की मांग रखी है आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में शरजील की पेशी होगी। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो। आरोप और गिरफ्तारी, अदालत मामले पर फैसला करेगी।
Sharjeel की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया
गृहमंत्री अमित शाह ने शरजील की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी जहां अमित शाह ने शरजील को देशद्रोही और कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक बताया। वहीं शरजील की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, कि”केजरीवाल जी शरज़ील इमाम तो पकड़ा गया अमित शाह जी ने कर दिखाया। ये सब टुकड़े टुकड़े गैंग देश तोड़ने का काम करें और आप उसको बचाने के लिए फ़ाइल दबा के बैठे रहो”