जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ साथ सिविल अफसर भी खूब एक्टिव रहते हैं। सरकारी अफसरों के सोशल मीडिया पोस्ट खूब पंसद भी किए जाते हैं। अब एक आईआरएस अधिकारी का ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
”मैं आपकी बेटी हूं, दान की चीज नहीं” कन्यादान की रस्म के बिना महिला IAS ने की शादी
दरअसल, आईआरएस अधिकारी विकास प्रकाश सिंह ने हाल ही में अपनी शादी की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की थीं। जिन पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए। इसी कड़ी में एक यूजर ने उनसे दहेज को लेकर सवाल पूछ लिया। जिस पर IRS अधिकारी ने कमाल के अंदाज में जवाब देकर यूजर को चुप करा दिया।
अधिकारी विकास प्रकाश सिंह ने 28 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं थी। जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया, “कितने करोड़ का दहेज?” विकास प्रकाश ने इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- “जब करोगे तब समझ आएगा कि लव मैरिज में बीवी मिलना ही बड़ी बात है।”
समझदारी से यूजर के कमेंट का दिया जवाब
विकास प्रकाश सिंह के पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया। एक अन्य यूजर ने लिखा- “दोनों के पैरेंट्स इतना दुखी क्यों दिख रहे हैं?” तो इसके रिप्लाई में विकास प्रकाश ने कहा- “खुशी के आंसू वाला चेहरा है, दुखी नहीं है। फोटोग्राफर और लंबी कतार का दबाव है थोड़ा। पिता जी की आदत भी है थोड़ा कम हंसने की।”
एक और यूजर ने आईआरएस अधिकारी से पूछा कि आपने पहले करियर बनाया था या प्यार किया था? तो इसके जवाब में विकास प्रकाश कहते हैं- ‘दोनों साथ-साथ। लेकिन ये मेरी सलाह नहीं है, इसे आप अपनी रिस्क पर ट्राई करें।’