- 2020 का Army Day बेहद खास
- तान्या को गणतंत्र दिवस परेड की कमान
- Tania Shergill पहली महिला परेड कमांडर
नई दिल्ली – देश आज 72वां आर्मी डे मना रहा है। इस मौके पर सेना दुनिया को अपना दम खम दिखाया। 2020 का आर्मी डे बेहद खास है क्योंकि आर्मी डे के मौके पर पहली बार किसी महिला अधिकारी के पास परेड की कमान है। आर्मी डे पर आज कैप्टन तानिया शेरगिल (Tania Shergill) को पहली महिला परेड कमांडर बनने का गौरव हासिल हुआ है।
पुरुषों की परेड का किया नेतृत्व
कैप्टन तानिया पुरुषों की परेड का नेतृत्व किया। तान्या गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। आपको बता दें कि तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस में बीटेक करने वाली तानिया शेरगिल (Tania Shergill) मार्च 2017 में चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से सेना में शामिल हुई थीं।
केएम करियप्पा के सम्मान में आर्मी डे मनाया जाता है
कैप्टन तानिया की चार पीढ़ियों का आर्मी से नाता रहा है। तानिया चौथी पीढ़ी की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्हें पुरुषों के परेड के नेतृत्व का मौका मिला। इससे पहले पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस पर सभी पुरुषों का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं।
बता दें कि फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में आर्मी डे मनाया जाता है। आज ही के दिन 1949 में करियप्पा ने आर्मी के पहले कमांडर-इन-चीफ की कमान संभाली थी। 1947 की भारत-पाक जंग में करियप्पा ने सेना का नेतृत्व किया था। करियप्पा को 1986 में दूसरे फील्ड मार्शल के खिताब से नवाजा गया था।