आज से देश में हुई Unlock 2 की शुरुआत
देश में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती रफ्तार के बीच आज से अनलॉक 2.0 की शुरुआत हो गई है। भारत सरकार के जरिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, ये फेज़ एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चलेगा। करीब 4 महीने तक देश में लॉकडाउन रहा और उसके बाद फेज़ के हिसाब से अनलॉक किया जा रहा है। अनलॉक 1 में काफी गतिविधियों में छूट मिली थी, जिसके बाद अब अनलॉक 2.0 में इसे बढ़ाया गया है।
अनलॉक 2.0 में चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। केंद्र सरकार ने ‘अनलॉक-2’ के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। घरेलू उड़ानें पहले ही सीमित संख्या में शुरू की जा चुकी थीं, मगर अब उनका विस्तार किया जाएगा। नाइट कर्फ्यू में ढील दी गई है। अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही कर्फ्यू रहेगा। रात को सिर्फ इंडस्ट्रियल यूनिट्स और ज़रूरी सामान ले जाने वाले वाहनों, ट्रेनों और विमानों को ही मूवमेंट की इजाज़त होगी।
दुकानदार अपने यहां जगह के हिसाब से एक साथ 5 से ज्यादा लोगों को आने दे सकते हैं, हालांकि सभी को उचित शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी। मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, असेंबली हॉल और ऐसी ही बाकी जगहों पर रोक रहेगी।
अनलॉक 2.0 की गाइडलाइन जारी
- 1 जुलाई से लागू होंगी अनलॉक 2.0 की गाइडलाइन
- कंटेनमेंट जोन से बाहर के इलाकों में गतिविधियों में छूट
- कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्त बनाने का प्रावधान
- रात्रि कर्फ्यू अब 10 बजे रात से सुबह 5 बजे तक होगा
- 31 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
- 15 जुलाई से केंद्र और राज्य सरकारों की ट्रेनिंग इस्टीट्यूट होंगे शुरू
- धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स खुले रहेंगे