नई दिल्ली- बैंकों से धोखाधड़ी को लेकर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में आज यानी मंगलवार को लंदन की रॉयल कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने माल्या को बड़ी राहत दी है। भारत द्वारा प्रत्यर्पण किए जाने के खिलाफ विजय माल्या को अर्जी दाखिल करने की अनुमति दे दी है। इसे विजय माल्या के राहत तो भारत के लिए झटका माना जा सकता है।
London court allows Vijay Mallya to appeal against extradition order
Read @ANI Story | https://t.co/l3XAK0PcNh pic.twitter.com/0prmn2Jeet
— ANI Digital (@ani_digital) July 2, 2019
माल्या को भारत लाने का प्रयास जारी
गौरतलब है कि भारतीय बैंकों से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी विजय माल्या जांच के दौरान ही मार्च 2016 में फरार हो गया था। माल्या को वापस लाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जांच एजेंसियों ने फादी दिनों से लडाई लड़ रही है। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने माल्या को भारत भेजने का फैसला सुनाया था। इसी आदेश के खिलाफ उसने याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने उस मांग को ठुकरा दिया था।
विजय माल्या की करोड़ों की संपत्ति जब्त
विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रूपये से अधिक राशि पर धोखाधड़ी करके देश छोड़कर लंदन भाग गया था। इसके बाद भारतीय एजेंसियां इस मामले पर लगातार जांच में जुटी हुई है। इस बीच एजेंसियों द्वारा लगातार जब्ती का काम जारी है और अभी तक बताया जा रहा है कि 13,000 करोड रूपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। माल्या 1 फरवरी के अपने ट्वीट पर लिखता है कि हर सुबह उठता हूं तब पता चलता है ऋण वसूली के लिए अधिकारियों ने एक और संपत्ति जब्त कर ली है। अब इनकी कीमत 13,000 करोड़ पार कर चुकी है। यह सिलसिला कहां तक जाएगा।