जानिए क्या होता है Water Salute
आज बुधवार को राफेल विमान का पहला बैच अंबाला एयरबेस पहुंच गया है। ये पांच विमान करीब 7,000 किमी की दूरी तय करके आज फ्रांस से भारत के अंबाला ऐयरबेस में लैंड कर चुके हैं। बता दे कि फ्रांस से खरीदे जा रहे 36 अत्याधुनिक राफेल विमानों में से पहले पांच विमानों का जत्था भारत आया है। अंबाला एयरबेस पर 5 राफेल लड़ाकू विमान के स्वागत में वाटर सैल्यूट दिया गया।
#WATCH Water salute given to the five Rafale fighter aircraft after their landing at Indian Air Force airbase in Ambala, Haryana. #RafaleinIndia pic.twitter.com/OyUTBv6qG2
— ANI (@ANI) July 29, 2020
Water Salute
भारत में वाटर सैल्यूट की शुरुआत 30 साल पहले 1990 में हुई थी। वाटर सैल्यूट के दौरान पानी से सलामी दी जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के अलावा शिप्स को भी इसी तरह से सैल्यूट दिया जाता है। विमान सेवा क्षेत्र में वाटर सैल्यूट का मतलब स्वागत करना भी होता है। बता दे कि मिलिट्री एयरक्राफ्ट और एयरलाइन सर्विस को एयरपोर्ट पर लैंड करने पर सम्मान देने के लिए वाटर सैल्यूट दिया जाता है।
वाटर सैल्यूट के दौरान आमतौर पर आग बुझाने वाली दो गाड़ियां एयरक्राफ्ट पर पानी की बौछार करती हैं। जोकी किसी भी नए एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और इसके टेकऑफ के समय वाटर सैल्यूट दिया जाता है। इस परंपरा का मकसद एयरक्राफ्ट का आभार जताना भी होता है। वाटर सैल्यूट में जो भी व्हीकल्स होते हैं वो सभी सम संख्या जैसे 2, 4,6 या 8 होते हैं।