नई दिल्ली: World Senior Citizens Day: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस दुनिया भर के वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित है और हर साल 21 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य उन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है जो वृद्ध वयस्कों को प्रभावित करते हैं, जैसे कि स्वास्थ्य में गिरावट और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार। इलके अलावा, यह दिन वरिष्ठ नागरिकों को अपना जीवन स्वतंत्र रूप से जीने के लिए प्रोत्साहित करता है। आधिकारिक तौर पर इस दिन को संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा 1988 में स्थापित किया गया था। 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें – Noida Updates: खुशखबरी! यूपी में हटा वीकेंड कर्फ्यू, तो नोएडा में रविवार को भी चलेगी मेट्रो।
World Senior Citizens Day: ज्ञान, कौशल और अनुभव का खज़ाना- वरिष्ठ नागरिक
आपको बता दें कि यह उत्सव पहली बार 1991 में मनाया गया था। वृद्ध व्यक्तिों में एक आंतरिक जीवन शक्ति होती है जिसमें युवा असमर्थ होते हैं। आज हम जितने भी वृद्ध और बुद्धिमान लोगों से मिलते हैं, वे भी कभी युवा थे। जितनी उनकी उम्र होती है, उतना ही उनका तजुर्बा। इसलिए वे जीवन के दायरे को बेहतर तरीके से जानते हैं। उनमें संतुलन और ज्ञान का भंडार होता है जो लंबे दृष्टिकोण और व्यापक नींव से आता है। उनके ज्ञान, कौशल और अनुभव का खज़ाना अगली पीढ़ी को बहुत कुछ प्रदान करता है। हमें उनके अनुभवों से भी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए और जिस दुनिया में हम रहते हैं, उसके निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान का सम्मान करना चाहिए।
World Senior Citizens Day: वरिष्ठ नागरिक हम पर बोझ नहीं
घर में एक वरिष्ठ नागरिक का होना वास्तव में आवश्यक है। वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने अपार अनुभव के कारण युवा पीढ़ी के लिए सबसे अच्छे मार्गदर्शक हैं। अगर आप बुजुर्गों की अवहेलना करते हैं, तो इस तथ्य को याद रखें कि एक समय आएगा जब आप भी बूढ़े हो जाएँगे, और फिर आपके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा क्योंकि कर्म किसी का पीछा नहीं छोड़ते! वरिष्ठ नागरिक आप पर निर्भर भले ही हो सकते हैं लेकिन उनकी सही देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। वरिष्ठ नागरिक दिवस का उद्देश्य यही सुनिश्चित करना है कि हम यह महसूस करें कि वे हम पर बोझ नहीं हैं।
JP Nadda Speech Today | Sainik Samman | Uttrakhand News | CM Dhami Speech | Haridwar News Live