नई दिल्ली : यस बैंक के शेयर Yes Bank Share Price में लगातार तेजी जारी है, बीते सोमवार को यस बैंक के शेयर में 31% दर्ज की गई थी, यस बैंक का शेयर 31.17 फीसदी से चढ़कर 21.25 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। वहीं बुधवार को यस बैंक के शेयर में 35 फीसदी तक उछाल आया दिनभर कारोबार के दौरान 28.75 रुपए तक पंहुच गया था, इस तरह लगातार दो दिनों से यस बैंक के शेयर में 77.50 % तक उछाल देखने को मिला , दोपहर एक बजे के आस- पास यस बैंकका शेयर 29.18 % उछाल के बाद 27.45 रुपए पर करोबार कर रहा था। सोमवार को आरबीआई की ओर नियुक्त किए गए प्रशासक प्रंशात कुमार ने उम्मीद जताई है कि बैंक पर लगा हुआ मोराटोरियम हफ्ते केआखिरी दिन तक खत्म हो सकता है।
तारीख | खुला | उच्च स्तर | निम्न स्तर | बंद |
09-Mar-2020 | 17 | 22.8 | 16.2 | 21.25 |
06-Mar-2020 | 33.15 | 33.15 | 5.65 | 16.15 |
05-Mar-2020 | 29.4 | 37.85 | 28 | 36.8 |
04-Mar-2020 | 31.5 | 31.7 | 28.7 | 29.3 |
03-Mar-2020 | 32.45 | 33.3 | 30.5 | 31.2 |
02-Mar-2020 | 35.2 | 35.55 | 29.8 | 31.55 |
Yes Bank Share Price कभी निवेशकों का पंसदीदा हुआ करता था
बता दें कि कभी ये यस बैंक निवेश करने वालों के लिए पंसदीदा हुआ करता था, और सस बैंक के शेयर आसमामन छू रहे थे. वहीं बीते वर्ष 2017 में 20 सिंतबर को इसका शेयर 1.886 रुपए था, यस बैंक पर रिजर्व बैंक की नजर पिछले दो सालों से बनी हुई थी. धीरे- धीरे यस बैंक रिजर्व बैंक के हाथों फंस गया और इसके प्रंबधन की पोल खुल गई। इस खबर के बाद ही यस बैंक का शेयर बीते शुक्रवार को 5.65 रुपए पर आ गया। यस बैंक के हुए घाटे को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आश्वासन दिया।
आज सुबह यस बैंक के शेयर की शुरुआत 14.82 फीसदी के साथ हुई और बढ़त देखने को मिली, शुरुआती कारोबार में यह 23.35 के साथ खुला और बीते दिन यानि बुधवार को 21.25 पर बंद हुआ था।