AAP Punjab: नई दिल्ली: चंड़ीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने आज ऐतिहासिक जीत दर्ज करते ही पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में उतरी थी और भाजपा के गढ़ रहे चंडीगढ़ नगर निगम की 14 वार्डों में जीत हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी विजयी उत्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है।
पंजाब में ईमानदार राजनीति की जीत
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ‘आप’ की ईमानदार राजनीति को चुना है। वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम एवं ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह जीत संकेत है कि अगर विकल्प हो, तो लोग ‘ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति’ को मौक़ा देना चाहते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विकल्प बन कर उभरी है। दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि चंडीगढ़ के बाद दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम से चली जीत की यह लहर दिल्ली नगर निगम तक पहुंचेगी।
पंजाब में बदलाव की लहर- सीएम केजरीवाल
बीजेपी के गढ़ रहे चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्डों में बीते 24 दिसंबर को मतदान हुआ था। वर्तमान में चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की ही सरकार थी। जिसमें आम आदमी पार्टी पहली बार मैदान में उतरी थी। जहाँ ‘आप’ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के लिए दिन-रात मेहनत की। वहीं, 19 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर कहा की जनता से आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति को एक मौका देने का आह्वान किया था। जिसके बाद चंडीगढ़ की जनता ने सीएम केजरीवाल और उनकी ईमानदार राजनीति पर मुहर लगाने का निर्णय कर चंड़ीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14 वार्डों में ऐतिहासिक जीत दिला दी हैं। भाजपा के भ्रष्टचार से परेशान जनता ने उसके मेयर तक को हरा दिया। चंडीगढ़ नगर निगम में इस जीत से साफ है कि इस बार पंजाब बदलाव चाहता है।
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर जताई खुशी
अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ‘आप’ की ईमानदार राजनीति को चुना है। ‘आप’ के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।’’
यह भी पढ़े:-Delhi AAP: केजरीवाल सरकार करा रही है पालतू पशुओं के लिए पशु चिकित्सालय का पुनर्निर्माण
वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चंडीगढ़ के लोगों ने आज अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति में और उनके नेतृत्व में भरोसा जताया है। इसके लिए चंडीगढ़ के एक-एक वोटर का तहेदिल से शुक्रिया। यह जीत संकेत है कि अगर विकल्प हो, तो लोग ‘ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति’ को मौक़ा देना चाहते हैं।’’
दिल्ली पार्टी दफ्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर भी चंडीगढ़ नगर निगम में धमाकेदार जीत का जश्न मनाया। पार्टी मुख्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होती गई, वैसे-वैसे पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भी जमा होती गई। पार्टी मुख्यालय में ढोल-नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कि। कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल निर्देशन में दिल्ली एमसीडी में भी अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की पूरी उम्मीद जताई।
Satyendra Jain | Business Will Flourish Under The Rule Of AAP’ | Aam Aadmi Party Punjab | JTv