जनतंत्र डेस्क UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में तमाम पार्टियां वोटर्स को लुभाने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वोटर्स को एकजुट करने के लिए एनोखा तरीका निकाला है। साइकिल वाली पार्टी ने ‘समाजवादी इत्र’ नाम से परफ्यूम लॉन्च किया है। पार्टी का कहना है कि, 2022 में ये परफ्यूम नफरत खत्म कर देगा।
‘समाजवादी इत्र’ को कन्नौज से सपा एमएलसी पम्मी जैन ने तैयार किया है। उनका कहना है कि, इस इत्र को तैयार करने में 4 महीने का समय लगा है। इसे दो वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। समाजवादी पार्टी के इस परफ्यूम की खास बात ये है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक इसमें 22 प्राकृतिक इत्र का उपयोग किया गया है। पूर्व सीएम और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि इस इत्र के इस्तेमाल से आपको समाजवाद की सुगंध महसूस होगी।
Amethi: सड़क बनाने की मांग पूरी नहीं हुई तो सपा विधायक ने दिया इस्तीफा
‘22 खुशबुओं का मेल खत्म करेगा नफरत’
‘समाजवादी इत्र’ की लॉन्चिंग पर अखिलेश यादव ने कहा कि, इस परफ्यूम में कन्नौज की मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। ये नफरत खत्म कर भाईचारा लाएगा। उन्होंने कहा कि, 22 खुशबुओं का इसलिए मेल किया गया क्योंकि नफरत की आंधी जो फैली हुई है, उसे ये इत्र खत्म करके प्रेम का माहौल बनाने का काम करेगा। वहीं, पार्टी का कहना है कि, एक और प्राकृतिक इत्र को बनाने की तैयारी हो रही है जो 2024 में लॉन्च होगा जो 2024 में पूरे देश में नफरत की फैली आंधी को हटाने का काम करेगा।