महाराष्ट्र और हरियाणा में आज मतदान, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है
नई दिल्ली- महाराष्ट्र और हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है। दोनों राज्यों में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। महाराष्ट्र में आज 288 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे है। वहीं हरियाणा में आज 90 विधानसभा सिटों पर चुनाव हो रहा है।
महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बता दे की महाराष्ट्र मतादातों की संख्या 8,करोड़ 97 लाख 22 हजार 19 हैं। जो कि महाराष्ट्र 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज EVM में कैद करेंगे। जबकि हरियाणा की 1 करोड़ 82 लाख 82 हजार 570 मतदाता अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेंगे।
हरियाणा में मतदान के लिए 19,578 केंद्र बनाए गए हैं,जबकि महाराष्ट्र में 96 हजार 661 केंद्रों पर मतदान होगा। वहीं आज देश में महाराष्ट्र और हरियाणा के अलावा 17 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश की 64 सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि जेजेपी, आम आदमी पार्टी और स्वराज इंडिया भी अपनी दावेदारी मजबूत बता रहे हैं। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।