जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। उन्होंने विपक्षी प्रतिद्वंदी को जोरदार शिकस्त दी है। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं। द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल अगले 5 सालों के लिए होगा। गौरतलब है कि उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है। राष्ट्रपति चुनाव में Draupadi Murmu को 64% वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा के पक्ष में 36% मतदान हुआ।
Draupadi Murmu को पहले राउंड में मिले, 540 वोट
राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती की गई। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसदों के वोट मान्य थे। हालांकि, इनमें 15 मत रद्द हो गए, जबकि कुछ सांसदों ने वोट नहीं डाले थे। कुल 748 सांसदों के 5,23,600 वैल्यू तक के वोट काउंट हुए। इनमें Draupadi Murmu को 540 वोट मिले। इन वोटों की वैल्यू 3,78,000 रही।
सिन्हा को पहले राउंड में मिले, 208 वोट
वहीं, यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले। इनकी वैल्यू 1,45,600 रही। यानी संसद में Draupadi Murmu को 72 फीसदी सांसदों का समर्थन हासिल हुआ है, जबकि यशवंत सिन्हा के लिए सिर्फ 28 फीसदी सांसदों ने ही वोट डाला। खास बात ये है कि विपक्ष के 17 सांसदों ने Draupadi Murmu के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। पहले राउंड में ही सिन्हा रेस से बाहर हो गए थे।
तीसरे राउंड में ही मुर्मु ने हासिल किए, जरुरी वोट
तीसरे राउंड में ही Draupadi Murmu को जीत के लिए जरूरी 5,43,261 मिल गए। तीन राउंड की गिनती पूरी होने के बाद Draupadi Murmu को 5,77,777 वोट मिल चुके थे। वहीं, यशवंत सिन्हा 2,61,62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। तीन राउंड की गिनती के बाद यशवंत सिन्हा ने भी हार मान ली।
विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मतगणना के पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे। मुर्मू की पहले राउंड में वोट वैल्यू 3.78 लाख थी। जबकि, सिन्हा 1.45 पर टिके थे। इसके बाद तीसरे राउंड तक जीत का अंतर बढ़ता गया। चौथे राउंड में सिन्हा ने वापसी जरूरी की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आंकड़ों के मुताबिक,Draupadi को 6,76,803 वोट मिले, जबकि सिन्हा को 3,80,177 वोट मिले। इस तरह Draupadi Murmu देश की नई राष्ट्रपति बनी।