AJSU से गठबंधन टूटने के बाद BJP का नया नारा झारखंड पुकारा-बीजेपी दोबारा
नई दिल्ली : महाराष्ट्र में जिस तरह सीएम पद के लिए भाजपा और शिवसेना का तीन दशकीय गठबंधन टूट गया था। वहीं अब झारखंड में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। बता दें कि झारखंड में भी भाजपा और आजसू का गठबंधन टूट गया है। भाजपा और आजसू के बीच सीट बंटवारे पर सहमति न होने के कारण झारखंड चुनाव से पहले ही दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया। भाजपा और आजसू दोनों एक-दूसरे की सहयोगी पार्टी थी। गठबंधन टूटने के कारण भाजपा अब प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने बदला नारा
खास बात यह है कि भाजपा और आजसू का गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने अपना नारा बदल दिया है। बता दें कि पहले नारा 65 पार था लेकिन अब यह बदलकर झारखंड पुकारा-बीजेपी दोबारा हो गया है। बता दें कि आजसू गटबंधन में 17 से 18 सीटें मांग रही थी, लेकिन बीजेपी 10 से ज़्यादा सीटें देने को तैयार नही थी।
AJSU से पहले LJP ने छोड़ा था बीजेपी का साथ
2014 विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में बीजेपी 72, आजसू 8 और एलजेपी 1 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें से बीजेपी को 37 सीटें मिली थी और आजसू ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। बता दें कि इससे पहले भाजपा से दूर रहने का एलान लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) ने किया था। चिराग पासवान जो कि लोजपा के अध्यक्ष और सांसद दोनों हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी से गठबंधन जिन सीटों पर मांग की थी, उनमें से ज़्यादातर सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। ऐसी स्थिति में विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले ही लड़ेंगी।
JDU भी अकेले दम पर लड़ रही है चुनाव
इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन के तहत हमने छह सीटों की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने इन सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा रविवार को कर दी। साथ ही पासवान ने यह भी कहा कि इस बार लोजपा टोकन के रूप में दी जाने वाली सीटों को स्वीकार नही करेगी। उधर बीजेपी के अनुसार राज्य में मतदाताओं को देने के लिए क्षेत्रीय दल के पास कुछ नही है। जदयू जो भाजपा की अन्य सहयोगी पार्टी है, उसने भी झारखंड चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है।