जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में बिना नाम लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा था। प्रियंका गांधी ने योगी के बयान पर आज पलटवार किया है।
शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा था, ”भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी।” अब इस ट्वीट पर प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा है कि शायद ऐसा विवाद प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच चल रहा है, जिसकी वजह से उन्हें टिप्पणी करनी पड़ रही है।
राहुल गांधी पर हिमंता बिस्वा सरमा की आपत्तिजनक टिप्पणी, तेलंगाना के CM ने पूछा- क्या यही हिंदू धर्म है
प्रियंका गांधी ने ये भी कहा कि वो अपने भाई (राहुल गांधी) के लिए जान भी दे सकती हैं। उन्होंने कहा, ”मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन-सा? योगी जी के मन में विवाद है।”