जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: भागदौड़ वाली लाइफ और घर से दूर रहने की वजह से बाहर का तला भुना खाने की आदत पड़ जाती है। मसालेदार और लगातार बाहर का खाने से पेट में एसिडिटी और गैस जैसी दिक्कतें होना अब तो आम हो गया है। ऐसे में जरूरत आन पड़ती है दवाईयों की, लेकिन ज्यादा गोली लेना भी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में दवाईयों की जगह कुछ घरेलू नुस्खे, फ्रूट्स और फूड्स एसिडिटी की समस्या को खत्म करने में साथ जरूर देंगे। अपनाइए ये टिप्स…
Skin Tips: महंगे ब्यूटी प्रोडेक्ट्स छोड़ खान-पान में करें बदलाव, ये फूड लाएंंगे चेहरे पर निखार
केला
केला फाइबर से भरपूर होता है। इसमें भारी मात्रा में पोटैशियम भी होते हैं। जो पेट की एसिड को कम करने में रोल निभाते हैं। साथ ही केला एनर्जी से भी भरपूर होता है।
तुलसी
तुलसी जैसे प्योर हर्ब्स को आप डेली रूटीन में शामिल कर ही लें। क्योंकि ये फ्लू से लड़ने में तो मददगार है ही साथ ही पेट की जलन भी दूर करता है। खाना खाने के बाद चार-पांच तुलसी के पत्ते चबाएं। इससे आपका हाजमा भी अच्छा रहेगा और एसिडिटी भी नहीं होगी। तुलसी के पत्तों की ग्रीन टी बनाकर भी पी सकते हैं।
ठंडा दूध
ठंडा और पतला दूध एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। आधे ग्लास ठंडे दूध में आधा ग्लास पानी मिला लें। दूध की आइसक्रीम भी बना सकते हैं लेकिन उसमें कोई फ्लेवर या चॉकलेट न मिक्स करें।
सौंफ
आपके किचन में ही एसिडिटी का इलाज छिपा हुआ है। खाने के बाद सौंफ चबाने से पेट में एसिड नहीं बनता है। एसिडिटी के कारण सीने में जो जलन महसूस होती है, उससे छुटकारा पाने में भी सौंफ मदद करती है।
जीरा
जीरा हमेशा किचन में मौजूद रहता ही है। खाने में जीरे का तड़का एसिडिटी से आराम दिलाता है। कच्चे जीरे के दाने चबाने और एक चम्मच जीरे को एक ग्लास पानी में उबालकर पीना भी एसिडिटी से आराम दिलाएगा।
इलाइची
खाने की खुशबू बढ़ाने वाली इलाइची एसिडिटी में भी मददगार होती है। गोली लेने से अच्छा ऑप्शन इलाइची हो सकती है।
लौंग
इलाइची के साथ लौंग लेना भी एसिडिटी में असरदार होगा। जिन्हें चाय से एसिडिटी होती है वो चाय में भी एक लौंग और एक इलाइची मिला सकते हैं।
अदरक
अदरक फ्लू के साथ साथ एसिडिटी में भी फायदेमंद होता है। गर्म पानी में अदरक काट कर डालें और ठंडा होने पर इसे पिएं। चीनी और बर्फ मिलाकर आप अदरक वाली आइस टी भी बना सकते हैं। जो एसिडिटी में असरदार है।
पुदीना
पुदीने का पानी या चाय एसिडिटी में बेहद कारगर है। अदरक वाले ही पानी में पुदीना भी मिला सकते हैं। ये पेट को ठंडक देगा।
आंवला
आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। रोज सुबह आंवले का चूरन या मुरब्बा खाना फायदेमंद होता है। साथ ही आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है।
नोट- सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। जनतंत्र इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Delhi Corona News Today | Delhi Covid News Today | फिर वापसी कर रहा Corona ! | Covid News Today |