नई दिल्लीः Immunity Food: कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा है और भारत में तो ये हर दिन काफी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। पुराने आंकड़े पीछे छूट रहे हैं, और हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा होता जा रहा है। अगर आपको इस वायरस से बचे रहना है, तो आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगातार सामान्य बना रहना चाहिए। ऐसे में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करके आप खुद की मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
Immunity Food: नींबू Lemon
नींबू में विटामिन- सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यहां आपको बता दें कि जिन चीजों में विटामिन- सी होता है, वो शरीर को बेहतर ऑक्सीजन देते हैं। ऐसे में आप नींबू पानी और अन्य तरीकों से नींबू को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
दही Curd
ये बात सभी जानते हैं कि दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि दही का नियमित सेवन करने से ये शरीर में ऑक्सीजन की कमी को भी पूरा करता है। साथ ही दही ऑक्सीजन के स्तर को सामान्य बनाए रखने में भी मदद करता है।
लहसुन Garlic
लहसुन हमारी रसोई और बाजार में आसानी से मिल जाता है। ये सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि अनेक बीमारियों में औषधि का काम भी करता है। इसके अलावा लहसुन शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को भी बनाए रखने में मददगार है। साथ ही लहसुन हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है।
शकरकंद Sweet Potato
शकरकंद में पोटेशियम, मिनरल्स और मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही शकरकंद ऑक्सीजन का भी अच्छा स्त्रोत है। इसलिए इसको आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को फायदा मिल सकता है।
केला Banana
अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सही बना रहे और ये बढ़े भी, तो आप केले का सेवन कर सकते हैं। केले में अल्कालाइन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से ये मददगार साबित होता है। इसलिए आप अपने खाने में केले को भी शामिल कर सकते हैं।