नई दिल्ली: मानसून शुरू हो चुका है। मानसून के समय में संक्रमण फैलने का ज्यादा डर होता है। ऐसे में हमें अपनी डाइट में कुछ फलों को जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि सेहत के साथ-साथ मौसमी फलों का आनंद भी उठाया जा सके, क्योंकि कुछ फल ऐसे होते हैं जो निश्चित समय पर ही आते हैं और सीमित दिनों के लिए ही होते हैं, तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो फल, जो इस मानसून आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
जामुन
बारिश के मौसम में जामुन के खाने का अपना ही अलग मजा है। जामून केवल बारिश के मौसम में ही आते हैं। इस फल का सेवन हर किसी को जरूर करना चाहिए। डायबिटीज से ग्रस्त मरीज इन सबको जामुन जरूर खाना चाहिए। फड़ों की परेशानी, डायबिटीज ह्रदय रोग इन सबकी परेशानियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
नाशपाती
बारिश के मौसम में नाशपाती का सेवन काफी फायदेमंद होता है। नाशपाती विटामिन सी से भरपूर होती है। यह फल मानसून में संक्रमण से लड़ने में भी मददगार होता है। नाशपाती में आयोडीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है इसलिए इसका सेवन करने से घाव को भरने में मदद मिलती है।
आड़ू
बारिश के मौसम में पीच का सेवन बीमारियों से बचाता है। शोध के मुताबिक पीच का सेवन करने के तीस मिनट के अंदर यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का प्रवाह शुरू कर देता है।