जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आजकल बच्चे बहुत सुस्त हो गए हैं और खासकर बहुत जल्द ही बाीमार पड़ जाते हैं। इन तमाम चीजों का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ये आगे चल कर उनके लिए दूसरी बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको जरूरत है कि आप सुबह से ही उन्हें एनर्जेटिक डाइट दें और उन्हें दिन भर मानसिक और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने के लिए मोटिवेट करें।
बच्चों के लिए सुबह का हेल्दी नाश्ता
1. बच्चों को दें प्रोटीन शेक
बच्चों की उम्र बढ़ने की होती है। ऐसे में उनके ग्रोथ के लिए जरूरी ये है कि आप उन्हें कुछ ऐसा दें जो पीने में हल्का होने के साथ एनर्जिटिक और रिप्रेशिंग हो। ऐसे में आप उन्हें प्रोटीन शेक बना कर दे सकते हैं। ये जहां उन्हें एनर्जी देती है वहीं एक ब्रेन बूस्टर की तरह भी काम करता है। इसे बनाने के लिए आप दूध, टोफू, पीनट बटर, चिया सीड्स, कोको पाउडर और शहद का इस्तेमाल कर तैयार कर सकते हैं।
2. सत्तू शेक पिलाएं
बच्चों को आप सत्तू शेक पिला सकते हैं। ये हमेशा से ही एनर्जी बूस्टर रहा है। साथ ही आप इसे एक कंप्लीट ब्रेकफास्ट भी मान सकते हैं क्योंकि ये जहां पेट को भरा रखता है वहीं ये प्रोटीन और दूसरे मिनरल भी होते हैं। पहले तो ये शरीर में हाइड्रेशन को बहाल करता है। फिर शरीर को एनर्जी देता है और उसके बाद पाचन तंत्र को तेज करता है। इस तरह ये बच्चों की सुस्ती को खत्म करता है और उन्हें दिमाग और शरीर दोनों से एक्टिव करता है। इसे बनाने के लिए आप दूध या छाछ जो भी आपके बच्चे को पसंद हो उसमें सत्तू मिला कर बनाएं। आप इसे नमकीन और मीठा दोनों बना सकते हैं।
3. ओट्स की खिचड़ी
ओट्स की खिचड़ी को आप ढेर सारी सब्जियों को मिलाकर बनाएं तो आपके बच्चे इसे खाना खूब पसंद करेंगे। दरअसल, ओट्स की खिचड़ी वेट लॉस में मदद करती है और पाचनतंत्र को तेज करती है। इसके अलावा ये ब्रेन बूस्टर की तरह काम करता है और इसका ओमेगा-3 ब्रेन के लिए खासतौर पर फायदेमंद है।
4. मूंग दाल चीला
1 मूंग दाल चीला की कैलोर लगभग 128 कैलोरी होती है। अगर आप अपने बच्चे को दो चीला खिला देते हैं तो भी ये नाश्ते के लिए पर्याप्त होगा। मूंग दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी और फाइबर होता है जो कि बच्चों को एक समय कई सारे पोषक तत्व देगा। ये उन्हें कई बीमारियों से बचाएगा और इसे अंदर से हेल्दी रखेगा।
5. दाल सैंडविच
दाल से बना सैंडविच सुनने में भले ही आपको अजीब लगे असल में शरीर के लिए ये बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इसके लिए आप ज्यादा कुछ नहीं करना बस हर प्रकार के दाल को थोड़ा-थोड़ा मिला कर रख लें। फिर इसे भिगो दें और उसके बाद पीस लें। अब इसमें प्याज, मिर्ची, नमक और धनिया की पत्तियां काट कर मिला लें और इसे सैंडविच में अंदर भरे। इससे दो फायदे होंगे, एक तो आपका बच्चा इसी बहाने दाल खा लेगा, दूसरा उसके शरीर को प्रोटीन मिलेगा जो कि उसके लिए एनर्जी बूस्टर होगा।