जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: मां दुर्गा के भक्ति वाले पावन दिन चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस साल चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। मां दुर्गा की अराधना तो कभी भी की जा सकती है लेकिन शास्त्रों में 9 दिनों के नवरात्र को मां की उपासना के लिए श्रेष्ठ समय माना गया है।
Telangana: सीएम KCR ने किया लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के भव्य मंदिर का उद्घाटन, 1800 करोड़ की लागत से तैयार
नवरात्र के 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। सच्चे मन से मां की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। पूजा के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इसके बाद मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैत्र पुत्री की पूजा की जाती है। जानिए चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।
Chaitra Navratri 2022: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि: 01 अप्रैल, सुबह 11:53 से 02 अप्रैल, रात 11:58 बजे तक
- घटस्थापना मुहूर्त सुबह: 06:10 बजे से 08:31 बजे तक
- घटस्थापना मुहूर्त दोपहर में: दोपहर 12 बजे से 12:50
चैत्र नवरात्रि का शुभ योग
Chaitra Navratri 2022: पहला दिन
- 02 अप्रैल, घटस्थापना और मां शैत्रपुत्री की पूजा
- सर्वार्थ सिद्धि योग: 01 अप्रैल, सुबह 10:40 से 02 अप्रैल, सुबह 06:10 बजे
- अमृत सिद्धि योग: 01 अप्रैल, सुबह 10:40 से 02 अप्रैल, सुबह 06:10 बजे
- भाग्यशाली समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन
- 03 अप्रैल, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:09 से दोपहर 12:37 बजे तक
- भाग्यशाली समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन
- 04 अप्रैल, मां चंद्रघंटा पूजा
- प्रीति योग: सुबह 07:43 बजे से
- रवि योग: अगले दिन दोपहर 02:29 से 06:07 बजे तक
- भाग्यशाली समय: सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन
- 05 अप्रैल, मां कुष्मांडा पूजा
- प्रीति योग: सुबह 08 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:07 बजे से शाम 04:52 बजे तक
- रवि योग: सुबह 06:07 बजे से शाम 04:52 बजे तक
- भाग्यशाली समय: सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन
- 06 अप्रैल, स्कंदमाता पूजा
- आयुष्मान योग: सुबह 08:38 बजे तक, फिर सौभाग्य योग
- सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरा दिन
- रवि योग: अगले दिन शाम 07:40 बजे से 06:05 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का छठा दिन
- 07 अप्रैल, मां कात्यायनी पूजा
- सौभाग्य योग: सुबह 09:32 बजे तक, फिर शोभन योग
- रवि योग: सुबह 06:05 से रात 10:42 बजे तक
- भाग्यशाली समय: सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन
- 08 अप्रैल, मां कालरात्रि पूजा
- शोभन योग: सुबह 10:31 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग : देर रात 01:43 बजे से अगले दिन सुबह 06:02 बजे तक
- भाग्यशाली समय: सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन
- 09 अप्रैल, दुर्गाष्टमी, महागौरी पूजा
- सुकर्मा योग: प्रतिदिन 11:25 से
- रवि योग: 10 अप्रैल को सुबह 04:31 से 06:01 बजे तक
- भाग्यशाली समय: सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन
- 10 अप्रैल, मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी
- सुकर्मा योग: दोपहर 12:04 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरा दिन
- रवि पुष्य योग: पूरे दिन
- रवि योग: पूरे दिन
- भाग्यशाली समय: सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक
चैत्र नवरात्रि का दसवां दिन
- 11 अप्रैल, नवरात्रि पारण और हवन
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:00 बजे से 06:51 बजे तक
- रवि योग: पूरे दिन
- भाग्यशाली समय: सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक