मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज के दिन किया गया कोई भी कार्य शुभ रहेगा। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा।
वृषभ: आपके शत्रु आज आपसे पराजित होंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। अपना काम साहस और उत्साहपूर्वक करें। अचानक कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ मंगलकारी है। नई योजनाओं से आपको लाभ मिलेगा। पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। बुजुर्गों का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ प्राप्त होगा। खुशशबरी मिल सकती है।
कर्क: आज के दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होगा।
सिंह: इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। आत्मविश्वास में वृदधि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।
कन्या: आज के दिन चंद्रमा आपकी राशि में संचार कर रहा है। इस वजह से आपका मन चंचल रह सकता है। जल्दी में कोई फैसला न लें। आज कार्यों में सफलता के लिए आपको खुद ही सक्रिय रहना होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं, मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा।
तुला: इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी के समय किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की संभावना कम है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक: आज आपका खर्च ज्यादा बढ़ सकता है। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होगा। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। सोच-समझकर कार्य-व्यवहार करें। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है।
धनु: पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। तीर्थ दर्शन का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे।
मकर: आज के दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन बीतेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ मिलेगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने का योग है।
कुंभ: आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। मंगलमय दिन रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। उन्नतिदायक दिन रहेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन: आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में उलझन की स्थिति रहेगी।