मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनसे सहयोग मिलेगा। प्रवास, पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे।
वृषभ: आज बेकार की चिंता से मन परेशान हो सकता है। इसलिए मन को शांत रखे। वाणी पर संयम रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान के सम्बंध में समस्या आ सकती है।
मिथुन: आज के दिन आप नई योजनाएं बनाएंगे, जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से आनंदित होंगे। सभी इच्छा पूर्ण होंगी।
कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है।परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज ऑफिस में आपके साथी सहयोग देंगे।
सिंह: आज के दिन व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए अच्छा है। नौकरी में इच्छा अनुकूल परिवर्तन होगा। पारिवारिक स्थिति अनुकूल होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रियजनों के सात बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
कन्या: आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है। मन में कोई नकारात्मक ख्याल न आने दें। धन खर्च बढ़ सकता है। जोखिम पूर्ण कार्यों से बचें। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव हो सकता है।
तुला: आज के दिन शुभ समाचार मिलेगा। बिजनस में साझेदारी से लाभ होगा। आप अपने शत्रुओं का परास्त करने में कामयाब हो पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा।
वृश्चिक: आज के दिन पुराने दोस्तों से मुलाकात के बाद मन खुश रहेगा। आय एवं मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा।
धनु: आज आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। कामकाज में मध्यम सफलता मिलेगी लेकिन संतोष नहीं होगा।
मकर: आज के दिन घरेलू उलझनें बढ़ेंगी। संबंधियों से विवाद हो सकता है। आज के दिन आपको संयम से काम लेना होगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। जरूरतमंदों की सहायता करें।
कुंभ: आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज के दिन भागदौड़ काफी हो सकती है। तीर्थ यात्रा का शुभ योग है। शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
मीन: इस राशि के जातकों को आज यात्रा से लाभ होगा और नए अवसर मिलेंगे। अपने सहयोग देंगे, चिंता दूर होगी, मन प्रसन्न होगा। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन कर पाएंगे। दैनिक कार्य आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे।