मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का फल आपको आज जरूर मिलेगा।
वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको आज अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन कल की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे और इसमें कामयाब भी होंगे। आज इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है।जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं।
कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी विषय में कोई फैसला लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो सकते हैं| जिससे आपसी रिश्ते में तनाव बना रहेगा।
सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।
कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्त की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी।
तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपके लिए दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी जॉब से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं।
धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आज आपको प्राप्त होगा।
मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है।
कुंभ राशि
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे।
मीन राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है।